श्री शिव गोरक्ष जाहरवीर सेवा समिति के अध्यक्ष विनोद प्रकाश कश्यप ( स्वामी सरदार छड़ी व नेजा), संस्थापक पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में श्रीगोगा महाड़ी की छड़ियों के भगतों ने महापौर डॉ. अजय कुमार को बुधवार दोपहर 3:00 बजे ज्ञापन देकर ग्राम मानकमऊ का नाम बदलकर ‘‘ ग्राम श्री गोगा महाड़ी’’ करने की मांग की।