सत्तर कटैया: अगवानपुर कृषि महाविद्यालय में एक दिवसीय सेमिनार सह कार्यशाला का आयोजन, किसानों को मशरूम की खेती करने की दी गई जानकारी
मंडन भारती कृषि महाविद्यालय अगवानपुर में एक दिवसीय सेमिनार सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अरुणिमा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। सेमिनार में 40 उद्यमी किसानों ने भाग लिया। किसानों को मशरूम की खेती करने सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सेमिनार सह कार्यशाला में किसानों ने भी कई महत्वपूर्ण जानकारी ली।