सत्तर कटैया: सिहौल गांव में विषैले सर्प के डंसने से एक व्यक्ति की बिगड़ी तबीयत, इलाज हेतु भेजा गया अस्पताल
सिहौल गांव में विशैले सर्प ने एक व्यक्ति को रात में डंस लिया। सर्पदंश की इस घटना के बाद उस व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने लगी। घरवालों द्वारा पीड़ित व्यक्ति को देर रात ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। घरवालों के अनुसार चिकित्सकों द्वारा उपचार किये जाने के बाद सुबह से तबीयत में काफी सुधार हुआ है। बिहरा थाना पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।