कोटा। 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का अलग ही अंदाज देखने को मिला। मंत्री ने मेले में खरीदारी करने, नींबू मसाला पानी और सॉफ्टी का लुत्फ लेने के साथ झूला झूलकर भी आनंद उठाया। वहीं एयर गन से निशाना लगाते हुए उन्होंने एक ही शॉट में लक्ष्य भेद दिया, जिसे देखकर उनकी निशानेबाजी की भी खूब चर्चा रही।
Ladpura, Kota | Oct 31, 2026