#पंचायती_राज_चुनाव_का_बिगुल..
भरतपुर। जिले में आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिला कलेक्ट्रेट में हुई लॉटरी के बाद 31 जिला परिषद सदस्य, 7 प्रधान और 159 पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए वर्गवार आरक्षण तय कर दिया गया है। आरक्षण के बाद कई क्षेत्रों में चुनावी समीकरण बदल गए हैं। बता दें कि प्रधान पदों के लिए सेवर सीट अनुसूचित जाति, भुसावर और वैर सामान्य महिला, उच्चैन सीट अनुसूचित जाति महिला, रूपवास और नदबई सीट सामान्य तथा बयाना सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। आरक्षण की अंतिम सूची जारी होने के साथ ही संभावित दावेदारों और राजनीतिक दलों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।
*जिला परिषद के 31 वार्डों का आरक्षण*
जिला परिषद के कुल 31 वार्डों में अनुसूचित जाति के लिए वार्ड संख्या 06, 13, 15, 22 एवं 31 तथा अनुसूचित जाति महिला के लिए 11, 12, 14 एवं 18 निर्धारित किए गए। अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड 10, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 08, 29 एवं 30 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 02 एवं 24 निर्धारित किए गए। सामान्य महिला वर्ग के लिए वार्ड संख्या 01, 05, 07, 17, 19, 26, 27 एवं 28 तथा सामान्य वार्ड संख्या 03, 04, 09, 16, 20, 21, 23 एवं 25 निर्धारित किए गए हैं।
*पंचायत समिति सेवर के 21 वार्ड का आरक्षण*
अनुसूचित जाति के लिए वार्ड 02, 04, 09, अनुसूचित जाति महिला के लिए 06, 14, 20, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 08, 15 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 03 एवं 21 निर्धारित किए गए। सामान्य महिला के लिए वार्ड 07, 13, 16, 17, 19 तथा सामान्य वार्ड 01, 05, 10, 11, 12 एवं 18 निर्धारित किए गए हैं।
*पंचायत समिति नदबई के 27 वार्ड का आरक्षण*
अनुसूचित जाति के लिए वार्ड 06, 07, 22, 23, अनुसूचित जाति महिला के लिए 04, 18, 20, अनुसूचित जनजाति के लिए 08, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 01, 10, 11 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 05 एवं 19 निर्धारित किए गए। सामान्य महिला के लिए वार्ड 02, 09, 12, 13, 15, 21, 25, 27 तथा सामान्य वार्ड 03, 14, 16, 17, 24 एवं 26 निर्धारित किए गए हैं।
*पंचायत समिति उच्चैन के 15 वार्ड का आरक्षण*
अनुसूचित जाति के लिए वार्ड 08, 12, अनुसूचित जाति महिला के लिए 03, 05, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 01, 09 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए वार्ड 15 निर्धारित किया गया। सामान्य महिला के लिए वार्ड 02, 06, 11, 14 तथा सामान्य वार्ड 04, 07, 10 एवं 13 निर्धारित किए गए हैं।
*पंचायत समिति बयाना के 33 वार्ड का आरक्षण*
अनुसूचित जाति के लिए वार्ड 01, 07, 16, 24, 27, अनुसूचित जाति महिला के लिए 06, 08, 20, 22, 33 तथा अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड 31 निर्धारित किया गया। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 10, 14, 21 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 03 एवं 11 निर्धारित किए गए। सामान्य महिला वर्ग के लिए वार्ड 04, 13, 17, 18, 19, 25, 26, 28, 30 तथा सामान्य वार्ड 02, 05, 09, 12, 15, 23, 29 एवं 32 निर्धारित किए गए हैं।
*पंचायत समिति भुसावर के 19 वार्ड का आरक्षण*
अनुसूचित जाति के लिए वार्ड 02, 08, 09, अनुसूचित जाति महिला के लिए 12, 15, अनुसूचित जनजाति के लिए 07, 10 तथा अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड 06 निर्धारित किया गया। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड 05, सामान्य महिला के लिए 11, 13, 14, 16, 17, 18 तथा सामान्य वार्ड 01, 03, 04 एवं 19 निर्धारित किए गए हैं।
*पंचायत समिति वैर के 19 वार्ड का आरक्षण*
अनुसूचित जाति के लिए वार्ड 06, 08, 11, अनुसूचित जाति महिला के लिए 03, 05, 16, अनुसूचित जनजाति के लिए 10, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 18 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए वार्ड 17 निर्धारित किया गया। सामान्य महिला के लिए 02, 12, 13, 14, 19 तथा सामान्य वार्ड 01, 04, 07, 09 एवं 15 निर्धारित किए गए हैं।
*पंचायत समिति रूपवास के 25 वार्ड का आरक्षण*
अनुसूचित जाति के लिए वार्ड 11, 15, 21, अनुसूचित जाति महिला के लिए 04, 10, 16, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 09, 17, 19 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 22 एवं 24 निर्धारित किए गए। सामान्य महिला वर्ग के लिए वार्ड 01, 05, 06, 08, 12, 20, 23 तथा सामान्य वार्ड 02, 03, 07, 13, 14, 18 एवं 25 निर्धारित किए गए हैं।
Bharatpur, Bharatpur | Sep 23, 2026