नाहन: राजकीय उच्च विद्यालय मलगांव में ईको क्लब की शैक्षणिक- सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं सम्पन्न
Nahan, Sirmaur | Nov 4, 2026 राजकीय उच्च विद्यालय मलगांव में ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के तहत आयोजित शैक्षणिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सोच और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने निरीक्षण कर बच्चों की मेहनत की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना था।