मुरैना: हटूपुरा गांव में सरकारी जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, दो सगे भाइयों की मौत, दो घायल; ASP ने दी जानकारी
Morena, Morena | Aug 2, 2026 हटूपुरा गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष ,दो सगे भाइयों की मौत, तीसरा भाई और भतीजा गंभीर रूप से घायल घायलों को किया उपचार के बाद ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है। मुरैना जिले के सुमावली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घुरैया बसई के हटूपुरा गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया था।