मुरैना में नशे से दूरी है ज़रूरी' अभियान के बाद भी मुरैना में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब, आबकारी विभाग बना मौन,,
मुरैना पुलिस द्वारा "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान समाप्त होने के बाद भी शहर में अवैध शराब की बिक्री रुकती नजर नहीं आ रही है।
जौरा रोड स्थित मानस हॉस्पिटल के पास, ड्रीम वैली पब्लिक स्कूल के ठीक सामने एक दुकान पर खुलेआम अवैध देशी शराब बेचे जाने का आरोप है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी दुकान पर सिविल लाइन थाना पुलिस पहले भी दो बार छापेमारी कर अवैध शराब जब्त कर चुकी है। इसके बावजूद उसी स्थान पर तीसरी बार फिर से अवैध शराब की बिक्री शुरू हो गई है।
Morena, Morena | Aug 2, 2026