कोलेबिरा: टांगर टोली में खनन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई अवैध पत्थर लद्दाख ट्रैक्टर सहित, भारी मात्रा में अवैध पत्थर किया जब्त
कोलेबिरा के टांगर टोली में अवैध पत्थर खनन की गुप्त सूचना DMO को मिली। जिसके बाद DMO महेंद्र कुमार खनन इंस्पेक्टर विश्वनाथ उरांव और CO अनूप कच्छप के साथ 13 जुलाई की सुबह टांगर टोली में छापामारी कर, एक ट्रैक्टर में लदी हुई पत्थर सहित, 1200 घनफिट अवैध रूप से तोड़ी गई पत्थर का भंडारण जब्त किया। सभी जब्त पत्थर को कोलेबिरा थाना लाकर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।