कोलेबिरा: टूटीकेल में जहरीले सांप के काटने से एक महिला की हालत हुई गंभीर
टूटीकेल निवासी कमली देवी नामक महिला को 12 जुलाई की अहले सुबह, सोए हुए अवस्था में एक जहरीला सांप बिस्तर पर चढ़कर काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब उसके परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज चल रहा है। अभी भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।