कांके: धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा, बीएलओ द्वारा मतदाता पर्ची वितरण युद्धस्तर पर जारी
Kanke, Ranchi | Nov 3, 2024 धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में रविवार शाम करीब पांच बजे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा बीएलओ द्वारा मतदाता पर्ची का वितरण युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता मतदान करने जाते वक्त मतदाता पर्ची में लिखा हुआ सीरियल नंबर और पार्ट नंबर नोट करके जाएं जिससे उन्हें अपना नाम ढूंढने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।