कांके: बेडो थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध की योजना बनाते तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार किए बरामद
Kanke, Ranchi | Nov 3, 2024 रांची के बेडो थाना क्षेत्र से रविवार शाम करीब चार बजे अपराध की योजना बनाते तीन अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों अपराधियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक राइफल, एक देशी कार्बाइन, एक मिस फायर गोली और एक खोखा बरामद किए हैं।