100 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले, राजस्थान तक पहुंची पुलिस, दो शातिर चोर गिरफ्तार, 10 लाख का माल बरामद
मुरैना। कोतवाली थाना क्षेत्र में 28 अगस्त को राहुल गुप्ता के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर राजस्थान के मनिया-धौलपुर तक जांच पहुंचाई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीडियो उर्फ अरमान खान और नास्सो उर्फ नसरुद्दीन खान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से करीब 10 लाख रुपए का चोरी गया माल बरामद किया गया है। पुलिस टीम को एसपी ने 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।