मुरैना में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी में तेजी के निर्देश
मुरैना। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ कमलेश कुमार भार्गव ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी, समय पर जांच और जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य संस्थाओं में भर्ती कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन, प्रसव पूर्व जांच और शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया।