मेरठ: मेरठ में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई ईद उल फितर की नमाज़,मांगी गई देश में अमन चैन और खुशहाली की दुआ
Meerut, Meerut | Apr 11, 2024 गुरुवार को मेरठ नगर और देहात इलाकों में ईद उल फितर का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।मेरठ नगर और देहात इलाकों की ईदगाह में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा कर देश में तरक्की और अमन चैन और खुशाली के लिए हाथों को उठा कर दुआ मांगी।वही एक दूसरे को ईद उल फितर की मुबारक बाद दी।उधर युवाओं ने जमकर मस्ती की।वही महिलाओं ने अनेकों प्रकार के व्यंजन तैयार किए।