राजनांदगांव: महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में यूथ व इको क्लब क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन
समग्र शिक्षा के अंतर्गत सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से उनके जीवन कौशल के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु यूथ क्लब एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु संवेदनशील बनने के उद्देश्य से यूथ क्लब के द्वारा कार्य किया जा रहा है।जहां जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में किया गया और प्रशिक्षण दिया गया।