राजनांदगांव: जिला पंचायत सभाकक्ष में मतगणना सहायकों को द्वितीय चरण के तहत दिया गया प्रशिक्षण कलेक्टर और अन्य अधिकारी रहे मौजूद
राजनांदगांव कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल की उपस्थिति में मतगणना सहायकों को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण जिला पंचायत के सभाकक्ष में दिया गया।जिसमें मतगणना 4 जून 2024 को छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन गंज मंड़ी बसंतपुर में किए जाने के संबंध में चर्चा की गई और मतगणना कार्य सावधानी से करने और अन्य दिशा निर्देश प्रशिक्षण में दिया गया।