हैदरनगर: तंजीलुल मन्नान बने हैदरनगर के नए थाना प्रभारी, पदभार ग्रहण कर बताई प्राथमिकता
पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने एसआई तंजीलुल मन्नान को हैदरनगर थाना का कमान सौंपा है। तंजीलुल ने थाना प्रभारी के रूप में शनिवार दोपहर 4 बजे पदभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में सभी तरह के अपराध पर अंकुश लगाना है।