मांडू: रामनगर सीएन कॉलेज में छात्राओं से छेड़खानी के विरोध में आजसू छात्र संघ ने अनिश्चितकालीन तालाबंदी की
Mandu, Ramgarh | Oct 26, 2026 रामगढ़ जिला के रामनगर में छात्राओं से छेड़खानी की घटना के विरोध में आजसू छात्र संघ ने आरोपी जागेश्वर महतो की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। पुलिस और कॉलेज प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है।