ग्वालियर। महाराजपुरा थाना परिसर में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक भूमि कब्जे के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पूर्व सैनिक संगठन के संभागीय अध्यक्ष अरविंद तोमर और पुलिस के बीच तीखी बहस हो गई।
जानकारी के अनुसार, पूर्व सैनिक संगठन का आरोप है कि कुछ दबंगों ने एक भूमि पर कब्जा कर रखा है। संगठन ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की, लेकिन आरोप है कि पुलिस द्वारा समय पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
इसी बात को लेकर थाना परिसर में पुलिस और पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। संगठन ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।