हायाघाट: हायाघाट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशेड़ियों को किया गिरफ्तार
हायाघाट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद इबरार उर्फ मोहम्मद सोनू, पिता मोहम्मद असगर एवं छोटू कुमार, पिता महेश महतो, दोनों निवासी रसूलपुर, थाना हायाघाट, जिला दरभंगा के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के क्रम में की गई।