पंचकूला: भाजपा ने पंचकूला जिला कार्यकारिणी का किया गठन, जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने पंचकूला सेक्टर-1 में दी जानकारी
भारतीय जनता पार्टी के पंचकूला से जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने आज पंचकूला सेक्टर-1 में जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। हरेंद्र मलिक, संजीव कौशल, सतपाल गुप्ता, धर्मपाल राणा, पूनम कोहली, वंदना गुप्ता को उपाध्यक्ष व वीरेंद्र राणा, परमजीत कौर को महामंत्री बनाया गया है।