पंचकूला: 7 फरवरी को आप पार्टी के कार्यकर्तागण करनाल CM आवास का घेराव करने जाएंगे पंचकूला में कहा आप पार्टी जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल
आम आदमी पार्टी के ज़िला अध्यक्ष रंजीत उप्पल ने पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बेरोजगारी के मुद्दे पर खट्टर सरकार को घेरा। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आज प्रदेश का हर युवा सड़कों पर है और बेरोजगारी के कारण त्रस्त है। बेरोजगारी के कारण युवा नशे और डिप्रेशन का शिकार हो रहा है, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।