पंचकूला: हरियाणा के श्रम राज्यमंत्री ने सेक्टर-20 में ‘श्रम शक्ति भवन’ का विधिवत हवन यज्ञ कर किया भूमि पूजन
हरियाणा के श्रम राज्यमंत्री अनूप धानक ने आज सेक्टर-20 के पुलिस थाना के समीप एक एकड में लगभग 38 करोड रुपये की लागत से बनने वाले ‘श्रम शक्ति भवन’ का विधिवत भूमि पूजन किया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने विशिष्ट अतिथि के रूप शिरकत की।