पंचकूला: रायपुररानी और बरवाला ब्लॉक के किसानों की गिरदावरी को लेकर सरपंचों संग जिला पार्षद पंचकूला में विधानसभा अध्यक्ष से मिले
मंगलवार को जिला परिषद सदस्य बहादुर राणा, जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा के साथ क्षेत्र के दर्जनों सरपंचों के संग विधानसभा अध्यक्ष से मिले। क्षेत्र में हुई ओला वृष्टि से प्रभावित किसानों की खराब हुई फसलों के बारे में गिरदावरी के आदेश जारी करने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को लिखित में एक पत्र सौंपा। जिला परिषद सदस्य बहादुर राणा ककराली ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने तुरंत मौके पर मुख्यमंत्री से बात की।