पंचकूला: पिंजौर नालागढ़ रोड पर मड़ावाला गांव और बददी के पुल से नीचे गिरी कार, चालक हुआ घायल, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
मंगलवार को पिंजौर पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिंजौर नालागढ़ रोड़ पर पिंजौर दून क्षेत्र के मड़ावाला गांव के हरियाणा हिमाचल प्रदेश की बॉर्डर सीमा पर बददी के पुल से नीचे कार गिर गई, और कार में सवार कार चालक भी घायल हो गया। घायल अवस्था में कार चालक को नजदीक के हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया है।