सिरोही: सिरोही में पल्स पोलियो अभियान सफल, ग्रामीण क्षेत्रों में दिखा अधिक उत्साह
Sirohi, Sirohi | Jun 28, 2026 सिरोही जिले में पल्स पोलियो अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 5 साल तक के बच्चों को 'दो बूंद जिंदगी की' पिलाई गई। अभियान का असर ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा दिखा। शिवगंज के उथमण गांव में चार बूथों पर दोपहर 2 बजे तक 27 बच्चों को खुराक दी गई। पालड़ी एम, अरठवाड़ा, पोसालिया में भी ग्रामीण क्षेत्र मेंउत्साह दिखा ।