ललितपुर: चौकाबाग में दबंगों ने सरेआम ग्रामीण की चाकू मारकर की हत्या, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौक बाग पुराने सागर रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर दबंगों ने ग्रामीण की चाकू मारकर हत्या कर दी और पत्थर भी बरसाए घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने ग्रामीण को एंबुलेंस से तत्काल ललितपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जहां पर चिकित्सीय परीक्षण में डॉक्टर ने ग्रामीण को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।