बहराइच: बहराइच जनपद में 8095 परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मिला आवास का तोहफा
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण उ.प्र. सरकार द्वारा वर्ष 2018-19 में आरम्भ की गयी। योजनान्तर्गत कुष्ठ रोग, जेई से पीड़ित, थारू जनजाति, नट वर्ग, प्राकृतिक आपदा से पीड़ित एवं दिव्यांगजन के आवास विहीन परिवारों को आवास निर्माण हेतु रू. 1,20,000/ अनुदान के साथ-साथ मनरेगा योजना से 90 मानव दिवस की मजदूरी, शौचालय हेतु रु. 12,000/- तथा निःशुल्क गैस कनेक्शन, दिया जाता है