बहराइच: दोनक्का के पास नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस पहचान में जुटी
बहराइच के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र मेंबहराइच-बलरामपुर रोड निकट सपना मिल चौकी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव नाले में मिला है। शव की उम्र लगभग 40-42 वर्ष है और उसकी मृत्यु नाले में मुँह के बल गिर जाने से दम घुटने से होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से निकलवाकर शिनाख्त कराने के प्रयास में जुट गई है।