बहराइच: बहराइच भिंगा मार्ग पर प्राइवेट बस और हाईड्रा में हुई भिड़ंत, हादसे में महिला की मौत, बस श्रावस्ती जा रही थी
बहराइच से सवारियों से भरी बस श्रावस्ती जा रही थी इसी दौरान सोमवार को एक हादसे का शिकार हो गई। श्रावस्ती जा रही बस की भिड़ंत एक हाइड्रा से हो गई इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है जबकि बस सवार कुछ लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्यवाही में जुट गई है।