बहराइच: हुसैनपुर में घर के बाहर खेल रही 7 साल की मासूम पर कुत्ते ने किया जानलेवा हमला, मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर, हालत गंभीर
हुसैनपुर में घर के बाहर खेल रहे 7 साल की मासूम पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया जिसमें मासूम बुरी तरह घायल हो गई जिसके बाद उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया लेकिन उसकी हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। सोमवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए परिजनो ने बताया कि सौम्या अपने घर के बाहर खेल रही थी जब कुत्ते ने उसे पर हमला किया।