बहराइच: सराय मेहराबाद इलाके में मामूली विवाद पर दबंगों ने पुजारी के बेटे की जमकर पिटाई की, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
रामगांव थाने इलाके के मंदिर पुजारी सराय मेहराबाद निवासी रामफेरे का बेटा राजू भैंस लेकर आ रहा था। रास्ते में इनके घर के बगल में रहने वाला व्यक्ति नशे की हालत में आते समय भैंस से टकराकर गिर गया। कुछ देर बाद जैसे ही राजू भैंस लेकर घर के करीब पहुंचा। इसी दौरान दबंगो ने राजू पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।