चित्तौड़गढ़ जिले के शंभूपुरा थाना क्षेत्र के साबा गांव निवासी 57 वर्षीय रमेशचंद्र सुखवाल से साइबर ठगों ने 13.50 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर शेयर बाजार और IPO में 30-50% मुनाफे का झांसा दिया। फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर मुनाफा दिखाकर और रुपए मांगते रहे।