गुन्नौर: कस्बा गुन्नौर के एक मोहल्ले में स्थित मस्जिद के इमाम ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गुन्नौर के एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने गुरुवार शाम करीब 7 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गरीब परिवार से है और घरों में झाड़ू पोंछा कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। आरोप है कि 19 अप्रैल 2026 को मस्जिद के इमाम ने काम के बहाने उसे बुलाया और मस्जिद में युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।