फतुहा: फतुहा पुलिस ने दुकान के पास से गैस सिलेंडर चोरी करते एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया
Fatwah, Patna | Oct 10, 2025 फतुहा पुलिस ने एक बंद दुकान के पास से गैस सिलेंडर चोरी करते एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की सिलेंडर भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बांकीपुर निवासी विकास कुमार है। इस मामले में पुलिस ने ही आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है। फतुहा थानाध्यक्ष सदानंद साह ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।