बेगूसराय: बकरीद पर्व को लेकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च आयोजित, एसपी ने दी जानकारी
बकरीद पर्व को लेकर विभिन्न थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बकरीद का पर्व जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण संपन्न करवाना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं.