पाली: गेवरा परियोजना में विस्थापितों ने अनिश्चितकालीन धरना दिया, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
Pali, Korba | Apr 16, 2026 साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की गेवरा परियोजना अंतर्गत ग्राम नराईबोध के विस्थापितों और ग्रामीणों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। खदान के समीप पंडाल लगाकर ग्रामीण बुधवार से आंदोलन पर बैठे हैं। गुरुवार दोपहर 3 बजे बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भठोरा फेस का काम बाधित करने के बाद ग्रामीणों ने आर-पार की लड़ा