हरदोई: पतंजलि की राज्य प्रभारी ने योग प्रशिक्षुकों को दिए प्रमाण पत्र, महाराज सिंह पार्क में आयोजित हुआ कार्यक्रम
Hardoi, Hardoi | Feb 12, 2024 हरदोई में पतंजलि योग प्रशिक्षण समिति की जिला प्रभारी विनीता पांडेय के नेतृत्व में महाराजा सिंह पार्क में एक दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस मौके पर राज्य प्रभारी ने योग का प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके बीस महिलाओं को योग प्रमाण पत्र प्रदान किये। प्रमाण पत्र पाने वालों में कंचन गुप्ता, रेशमा गुप्ता, श्रदा मिश्रा, सरस्वती, शर्मिला आदि मौजूद रहे।