कोल: अकराबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दूध विक्रेता की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Feb 26, 2025 अकराबाद में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दूध विक्रेता को टक्कर मार दी। घटना में दूध विक्रेता की मौत हो गई। 26 वर्षीय राहुल कुमार दूध बिक्री का काम किया करते थे। रोजाना की तरह मंगलवार को राहुल दूध बिक्री करने गए हुए थे। मंगलवार रात्रि वह दूध बिक्री कर वापस गांव की ओर लौट रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिसके चलते राहुल की मौत हो गई।