कोल: नगला मानसिंह में संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Feb 26, 2025 नगला मानसिंह में संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत हो गई। 30 वर्षीय नीरज हेयर सैलून पर काम करता था। मंगलवार को नीरज के ससुराल पक्ष के लोगों का फोन आया और नीरज को ससुराल में बुलाया था। कुछ देर बाद ससुराल पक्ष का नीरज के भाई के पास फोन आया और नीरज द्वारा विषाक्त पदार्थ खाना बताया। अस्पताल जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में था।