कोल: रायपुर रेलवे स्टेशन के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Feb 26, 2025 रायपुर रेलवे स्टेशन के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौत हो गई। 24 वर्षीय पंकज किराना स्टोर की दुकान चलाया करता था। मंगलवार रात्रि पंकज दुकान से घर की ओर लौट रहा था। रायपुर रेलवे स्टेशन के निकट पंकज की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके चलते पंकज की मौत हो गई।