कोल: खेरेश्वर महादेव पर जलाभिषेक के लिए भोले भक्तों की भीड़ उमड़ी, रात 12 बजे से भक्तों ने किया जलाभिषेक
Koil, Aligarh | Feb 26, 2025 खेरेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंगलवार शाम से ही मंदिर के बाहर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई। श्रद्धालु रात्रि 12:00 का इंतजार करने लगे। 12 बजते ही श्रद्धालुओं ने महादेव का जलाभिषेक करना शुरू किया। इस दौरान बम बम भोले के नारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा है।