कोल: अचलेश्वर महादेव पर जलाभिषेक के दौरान मची भगदड़, 9 साल की बच्ची घायल, JN मेडिकल रेफर
Koil, Aligarh | Feb 26, 2025 अचलेश्वर महादेव पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व के दौरान लगी कांवड़ियों की लाइन में धक्का-मुक्की और भगदड़ मच गई। इस दौरान जलाभिषेक की लाइन में लगी 9 साल की बच्ची निधि गुप्ता गिर गई और घायल हो गई। निधि अपनी माता-पिता, बहन के साथ अचलेश्वर महादेव पर जलाभिषेक करने गई हुई थी। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ से डॉक्टरों ने JN मेडिकल रेफर किया है।