कोरांव: आजाद समाज पार्टी कांशीराम विधानसभा कार्यालय कोरांव में हुई बैठक, लवकुश कोल बने विधानसभा अध्यक्ष, लोगों ने दी बधाई
आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कोरांव विधानसभा कार्यालय पर रविवार शाम एक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में एडवोकेट लवकुश कोल को आम सहमति से विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में अनुज कुशवाहा (योगी जी) को उपाध्यक्ष और रमेश चौधरी को विधानसभा सचिव बनाया गया। आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी कहां बहुजन समाज इस समय उपेक्षा का शिकार हो गया है।