बिलासपुर पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार
अंतर्राष्ट्रीय नशा एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर जिला पुलिस बिलासपुर ने एनडीपीएस अधिनियम के 19 मामलों में जब्त मादक पदार्थों का बरमाणा स्थित सीमेंट फैक्ट्री में कानूनी प्रक्रिया के तहत सफलतापूर्वक नष्टिकरण किया।
नष्ट किए गए मादक पदार्थों में शामिल हैं: ▪️ 552.64 ग्राम चरस
▪️ 56.92 ग्राम हेरोइन
▪️ 17.97 ग्राम स्मैक
▪️ 390 ग्राम पोस्त भूसी
▪️ 93 छोटी बोतलें कोडीन फॉस्फेट युक्त कफ सिरप
यह पूरी प्रक्रिया पुलिस अधीक्षक बिलासपुर की निगरानी में ड्रग डिस्पोज़ल कमेटी की उपस्थिति में पर्यावरण एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संपन्न हुई।
💬 बिलासपुर पुलिस का संदेश:
नशे के खिलाफ Zero Tolerance की नीति जारी रहेगी। नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार की जाएगी। यदि आपको मादक पदार्थों की तस्करी या किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें।
आइए, मिलकर नशा मुक्त बिलासपुर और नशा मुक्त हिमाचल का संकल्प लें।
#BilaspurPolice #DrugFreeIndia #SayNoToDrugs #ZeroTolerance #InternationalDayAgainstDrugAbuse #HimachalPolice #Bilaspur #NashaMuktBharat
Bilaspur Sadar, Bilaspur | Jun 26, 2026