कर्रा: बिरसा कॉलेज खूंटी में ABVP खूंटी ने प्रस्तुत किया पांच सूत्रीय मांग पत्र
Karra, Khunti | Jul 26, 2025 आज शनिवार को शाम 4 बजे बिरसा कॉलेज, खूंटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्र-छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्राचार्या को ज्ञापन सौंपा। प्रमुख मांगें स्वच्छ पेयजल, शौचालय, पुस्तकालय सुधार, स्मार्ट क्लास व स्वच्छ परिसर की व्यवस्था। उन्होंने कहा की यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो परिषद आंदोलन को बाध्य होगी।