कर्रा: कुदा टंगराटोली में जंगली भालू के हमले से एक व्यक्ति घायल
Karra, Khunti | Jul 22, 2025 कर्रा थाना क्षेत्र के कुदा टंगराटोली निवासी राऊता मुंडा उम्र 63 वर्ष पिता स्व. गोविन्द मुंडा मंगलवार दोपहर 12:30 बजे बकरी चराने के क्रम जंगली भालू के चपेट में आने से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार राऊता मुंडा बैल बकरी चराने के लिए कुदा टंगराटोली के समीप जंगल के पास गया हुआ था तभी जंगल से अचानक एक जंगली भालू रास्ता मुंडा पर हमला कर दिया