कर्रा: ऑटो चालकों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग द्वारा परमिट वितरण शिविर का आयोजन
Karra, Khunti | Jul 23, 2025 परिवहन सचिव, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल हरिवंश पंडित के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी, खूंटी के द्वारा जिले में ऑटो चालकों की सुविधा हेतु परमिट वितरण कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में ऑटो परमिट निर्गत करने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसमें कई ऑटो चालकों ने भाग लिया और आवेदन जमा किया।