कर्रा: पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा रांची के मणिपाल अस्पताल में भर्ती
Karra, Khunti | Jul 22, 2025 पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष और पद्मभूषण से सम्मानित वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा की तबीयत सोमवार शाम से अचानक बिगड़ गई। इसके बाद आज मंगलवार को उन्हें रांची के भगवान महावीर मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी देखरेख में लगे डॉ निर्मल सिंह ने जानकारी दी कि अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर रूटीन जांच के लिए रांची लाया गया, जहां चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें भर्ती कर